Header Ads

पोते की शादी में आया था ये ex-CM, जेल में देना पड़ा था 12वीं का एग्जाम



हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला 1 जनवरी को 83 साल के हो गए। कभी आलीशान बंगले में रहने वाले चौटाला इन दिनों दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं। 2013 में उन्हें टीचर भर्ती स्कैम में 10 साल कैद की सजा सुनाई गई थी।

 आईएनएलडी पार्टी के प्रमुख और हरियाणा के पूर्व सीएम रहे ओम प्रकाश चौटाला देश के पूर्व डिप्टी प्राइम मिनिस्टर चौधरी देवी लाल के बेटे हैं।


- जून 2008 में चौटाला और उनके बेटे अभय चौटाला समेत 53 लोगों पर 3206 जूनियर टीचर्स के अवैध रिक्रूटमेंट के आरोप लगे थे।


- पांच साल चले केस में चौटाला को नई दिल्ली की कोर्ट ने दोषी करार दिया था।

- इन्होंने घर की जिम्मेदारी संभालने के लिए पढ़ाई छोड़ दी थी। जेल में अपने टाइम को यूटिलाइज करने के लिए इन्होंने पढ़ाई पूरी करने की ठानी।


- पिछले साल अप्रैल में चौटाला अपने पोते दुष्यंत सिंह की शादी के लिए पैरोल पर जेल से बाहर आए थे। उसी दौरान उनके 12वीं के एग्जाम की डेट्स आ गईं। चूंकि एग्जाम का सेंटर जेल में ही था, इसलिए ये एग्जाम देने के लिए पैरोल मिलने के बावजूद जेल लौटे थे।


ओम प्रकाश चौटाला ने अंतिम इलेक्शन 2009 में लड़ा था। तब इन्होंने 15 करोड़ की संपत्ति का खुलासा किया था। तब इनका बैंक बैलेंस 2.21 करोड़ रुपए का था।


- पंचकूला में बना इनका मकान 1.27 करोड़ का है। वहीं, सिरसा के तेजा खेरा गांव में बने मकान की कीमत 57 लाख रुपए है। इनका दिल्ली में 98 लाख और गुरुग्राम में 1.5 करोड़ के फ्लैट हैं। इनके नाम 7.6 करोड़ की जमीन भी है।

- इनकी वाइफ स्नेहलता चौटाला 55 लाख की ज्वैलरी रखती हैं। स्नेहलता के पास 2005 में खरीदी मर्सडीज बेन्ज कार भी है, लेकिन उसकी कीमत उनके हसबैंड ने मेंशन नहीं की है।

- सिरसा के तेजा खेरा गांव में इनकी गोशाला है, जिसकी कीमत 9 लाख रुपए है।