यहां शादी के बाद मर्द जाते हैं ससुराल, चलती है सिर्फ औरतों की हुकूमत
इंडोनेशिया के सुमात्रा में रहने वाली मिनांगकबाऊ दुनिया की सबसे बड़ी ऐसी कम्युनिटी है, जहां औरतों की हुकूमत चलती है। इस मुस्लिम कम्नुनिटी के मर्द शादी के बाद ससुराल में रहने जाते हैं। जायदाद में मिली प्रॉप्रटी पर घर की औरतों का हक होता है। यानी कि प्रॉपर्टी मां से बेटियों को ट्रांसफर होती और बच्चों को भी मां का नाम मिलता है। फैमिली के अहम फैसलों में औरतों की ही चलती हैं। फोटोग्राफर सुसान स्कलमैन ने दुनिया की सबसे बड़ी मातृसत्तामक सोसायटी की लाइफ को अपने कैमरे में कैद किया।
- मिनांगकबाऊ इंडोनेशिया में मुस्लिमों का एक बड़ा एथनिक ग्रुप है। यहां घर की महिलाएं ही मुखिया की भूमिका में होती हैं। परिवार की जमीन और प्रॉपर्टी भी उन्हीं के नाम पर होती है।
- यहां तक की जब इस कम्युनिटी में शादियां होती हैं, तो यहां लड़का अपनी वाइफ के घर रहने के लिए जाता है और उसे अपने ससुराल वालों के साथ रहना होता है।
- घर के फैसलों में भी औरतों की भूमिका अहम होती है। फैमिली के विवादों का निबटारा भी वही करती हैं। पुरुष कमाकर लाते हैं।
- जकार्ता में रहने वाले रिटायर्ड प्रोफेसर तौफीक अब्दुल्लाह के मुताबिक, मिनांगकबाऊ कम्युनिटी में अगर महिलाएं प्रेग्नेंट होती हैं, तो लोगों की यही ख्वाहिश होती है कि संतान लड़की हो।
जनश्रुतियां हैं कि बारहवीं सदी के मध्य में यहां के राजा महाराजो दिराजो की मौत के बाद उनके पीछे तीन रानियां और उनके तीन बेटे रह गए थे। तीनों बेटों की उम्र काफी कम थी, तब बड़ी रानी ने शासन का जिम्मा लिया। इस तरह यहां 'औरतों के राज' की शुरुआत हुई। फिलहाल समुदाय की आबादी करीब 90 लाख है।

Post a Comment