Header Ads

पिता की अस्थियां चुनने गए तो दिखा कुछ ऐसा, देखकर बेटे के होश उड़ गए



पिता की अस्थियां इकट्ठी करने के लिए गए तो वहां देखा कुछ ऐसा, जिसे देखकर बेटे के होश उड़ गए। लोगों की आंखें भी फटी रही गई, आपको भी यकीं न होगा।

मामला पंजाब के बरनाला का है। गांव धूरकोट में युवक बलविंदर सिंह ने अपने भाई के खिलाफ जाकर पिता की चिता ठंडी होने से पहले शमशानघाट से अस्थियां इकट्ठी कर ली और टोबे में बहा दी। छोटा भाई अस्थियां इकट्ठी करने गया तो उसके होश उड़ गए।


अब बलविंदर सिंह पर आरोप लगा मामला दर्ज करवाया गया है। एसएसपी बरनाला हरजीत सिंह ने मामले की जांच थाना रूड़ेकेकलां को सौंपी है। थाना प्रभारी इंसपेक्टर मनजीत सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद डीए लीगल से कानूनी राय ली गई थी।


अब पुलिस को आरोपी की तलाश है। वहीं घटना का कारण जमीनी विवाद है। गुद्दड़पत्ती निवासी काला सिंह द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, उसके पिता दर्शन सिंह की 8 दिसंबर 2017 को मौत हो गई थी। संस्कार करते समय काला सिंह का बड़ा भाई बलविंदर सिंह भी श्मशानघाट में उपस्थित था।

श्मशानघाट की चाबी गांव के पंचायत मेंबर मेजर सिंह के पास थी। बलविंदर सिंह उससे 8/9 दिसंबर की रात को चाबी यह कहकर ले गया था कि उसने सुबह चिता को ठंडा करना है। अगली सुबह जब पंच मेजर सिंह श्मशानघाट पहुंचा तो वहां न तो मृतक दर्शन सिंह की राख थी और न ही अस्थियां।