लालू प्रसाद ने जज से कहा- हुजूर जेल में ठंड लगती है; जज बोले- तबला बजाइए, मस्त रहिए
चारा घोटाले के देवघर ट्रेजरी केस में गुरुवार को कोर्ट में पेश हुए लालू प्रसाद यादव ने जज के सामने जेल की कई दिक्कतें गिनाईं। उन्होंने कहा- साहब वहां ठंड बहुत लगती है। इस पर जज ने कहा- ठंड लगती है तो जेल में हारमोनियम, तबला बजाइए और मस्त रहिए। बता दें कि गुरुवार को इस केस में 16 दोषियों को सजा सुनाई जानी थी, लेकिन बहस पूरी नहीं होने की वजह से इसे टाल दिया गया। अब इस केस में शुक्रवार को सजा सुनाई जा सकती है।
लालू: जज साहब जेल में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहां लोगों से मिलने नहीं दिया जा रहा। ठंड भी बहुत लगती है।.
जज: इसी वजह से तो आपको कोर्ट में बुलाया जाता है, ताकि आप अपने लोगों से मिल लें। ठंड लगती है तो जेल में हारमोनियम-तबला बजाइए, मस्त रहिए।।
लालू: मैंने कुछ नहीं किया जज साहब, बेगुनाह हूं। .
जज: उस वक्त सीएम आप ही थे। वित्त मंत्री भी तो आप ही थे। आपने फौरन कार्रवाई नहीं की। आप जाइए। आज तो आपका नंबर भी नहीं है।.
लालू: हम भी वकील हैं जज साहब। .
जज: आप जेल में कोई डिग्री ले लीजिए।।
लालू: ठंडे दिमाग से सोचने से सब अच्छा हो जाता है जज साहब।।
जज: हम किसी की नहीं सुनते। आपके शुभचिंतकों के दूर-दूर से फोन आ रहे हैं, लेकिन हम कानून के हिसाब से ही काम करेंगे।
जज: अगर आपको कोर्ट आने में परेशानी होती है तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की मदद ली जा सकती है।
लालू: नहीं मैं आ जाऊंगा। कोर्ट आने में कोई दिक्कत नहीं है।.
जज: ऐसे समय में बुलाएंगे कि किसी को पता भी नहीं चलेगा।।

Post a Comment