इस लेस्बियन एक्ट्रेस ने की 8 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी, ऐसे किया एलान
हॉलीवुड एक्ट्रेस एलेन पेज ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड एमा पार्टनर से शादी कर ली है। इसका अनाउंसमेंट खुद एलेन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए किया है। एलेन ने जो फोटो शेयर की है, उसमें उनका और एमा का हाथ दिखाई दे रहा है।
- पहली फोटो में दोनों एक्ट्रेस के हाथ दिख रहे हैं, जिनमें वेडिंग रिंग देखी जा सकती है। दूसरी फोटो में दोनों को पार्क में में कोजी होते देखा जा सकता है तो वहीं तीसरी फोटो में एक्ट्रेसेस एक-दूसरे को Kiss कर रही हैं।
- 30 साल की एलेन और 22 साल की एमा ने 6 महीने पहले यानी जुलाई 2017 में अपने रोमांस की बात पब्लिकली स्वीकार की थी, जब उन्हें लॉस एंजिलिस के के कैफे ग्रैटीट्यूड के बाहर एक-दूसरे को Kiss करते देखा गया था।
- दोनों का रिलेशनशिप कुछ महीने पहले तब शुरू हुआ था, जब एलेन का अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड सामंथा थॉमस से 18 महीने पुराना रिश्ता टूट गया था।
- फरवरी 2014 में एलेन ने तब पहली बार अपने लेस्बियन होने की बात मानी थी, जब वे वेलेंटाइन डे के मौके पर LGBT राइट्स के लिए चलाए गए कैंपेन का हिस्सा बनी थीं।
- एलेन ग्रेस फिल्पोट्स पेज, कैनेडियन एक्ट्रेस हैं। 1997 से लगातार वे हॉलीवुड में एक्टिव हैं।
- एलेन को 'एक्स-मेन' सीरीज की फिल्मों में किटी प्राइड का रोल करते देखा जा चुका है। इसके अलावा वे 'एन अमेरिकन क्राइम' और 'इंसेप्शन' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

Post a Comment