Header Ads

इस शख्स का टूथब्रश से लेकर घर तक है सिर्फ लाल-सफेद


सफेद कोट पर लाल टाई। फैमिली की पोशाक भी सफेद और लाल। गाड़ी का रंग भी सफेद और लाल। आप सोच रहे होंगे कि ये किसी फिल्म की डिमांड पर शूटिंग के लिए तैयारी की जा रही है। लेकिन जरा ठहरिए। पहले इनके घर को भी देख लीजिए। टूथपेस्ट से लेकर ब्रश, घड़ी, ऑफिस की कुर्सी, दीवारों का रंग सब लाल-सफेद। अब ये तो लग गया होगा कि ये रील नहीं बल्कि रीयल लाइफ में किसी शख्स का घर है।

लाल और सफेद रंग की ये दीवानगी बेंगलुरू के रियल एस्टेट एजेंट सेवनराज की है। उनकी फैमिली भी इन्हीं दो रंगों को पसंद करती है। दरअसल सेवनराज ने ऐसा अलग दिखने की चाहत में किया है। सेवनराज को ये नाम उनके पिता ने दिया था क्योंकि ये अपनी माता-पिता की सातवीं संतान हैं। सेवनराज की बचपन से ही अलग दिखने की चाहत थी। उनका कहना है कि उनके परिवार के लोग सफेद रंग को ज्यादा मानते थे, तो उन्होंने इसी रंग के साथ एक और रंग जोड़ दिया। इन्होंने अलग दिखने के लिए अपने नाम में शामिल सेवन को भी जिंदगी में शामिल किया है। अब उनके हर कपड़े पर नंबर 7 का क्राउन होता है।