चोरी हुई दुनिया की सबसे महंगी वोदका की बॉटल, इतनी थी कीमत
दुनिया की सबसे महंगी वोदका बॉटल डेनमार्क के कैफे 33 से चोरी हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बॉटल की कीमत करीब 1.3 मिलियन डॉलर थी। बॉटल के चोरी होने के बाद डेनमार्क के Copenhagen में हड़कंप मच गया है। डेनमार्क पुलिस ने इसे लेकर जांच शुरू कर दी है।
- डेनमार्क का कैफे 33 दुनिया की एक से एक महंगी शराबों का कलेक्शन रखता है। कुछ शराब यहां सिर्फ देखने के लिए रखी जाती हैं, जिसमें रूसी कंपनी Dartz Motorz द्वारा बनाई गई ये दुनिया की सबसे महंगी वोदका बॉटल russo baltique vodka भी शामिल थी।
-रिपोर्ट्स के मुताबिक ये पूरी बोतल ठोस सोने और चांदी से बनी हुई है। वहीं इसमें हीरे और महंगे पत्थरों से डिजाइन बनाई गई है। बात करें इसमें भरी जाने वाली शराब की तो वो भी दुनिया में सबसे महंगी है।
- इस कैफे के ओनर Brian Engberg ने फेसबुक पर इस पुराने फोटोज पोस्ट कर बताया कि उसके कैफे से दुनिया की सबसे महंगी वोदका चोरी हो गई है। कैफ ओनर ने लिखा, देर रात किसी ने कैफे की चाबियां चुराकर इस वोदका बॉटल को चुरा लिया है। ये मैंने एक रूसी बिजनेसमैन से उधार पर ली थी, जिसका कोई इंशोरेंस भी नहीं था।
- इस वोदका बॉटल को किराए पर एक टीवी प्रोग्राम के लिए भी दिया जा चुका है। 'हाउस ऑफ कार्ड्स' नामक ड्रामा में इसे इस्तेमाल किया जा चुका है।

Post a Comment