पिता रहे फैक्ट्री वर्कर, वाइफ हैं डॉक्टर, ऐसी है क्रिकेटर राहुल द्रविड़ की फैमिली
.टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और 'द वॉल' के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ आज अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 11 जनवरी 1973 को इंदौर में एक मराठी फैमिली में हुआ था। राहुल ने भारत की ओर से 164 टेस्ट और 344 वनडे मैच खेले। वे फिलहाल भारत की अंडर 19 क्रिकेट टीम के कोच हैं।
राहुल के जन्म होने के कुछ वक्त बाद उनका परिवार इंदौर से कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शिफ्ट हो गया।
- इस स्टार क्रिकेटर के पिता शरद बच्चों के लिए जैम बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते थे, जिसकी वजह से बचपन में राहुल का नाम जैमी पड़ गया।
- वहीं उनकी मां पुष्पा द्रविड़ बेंगलुरु के विश्वेश्वरैया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आर्किटेक्चर प्रोफेसर थीं। द्रविड़ का एक छोटा भाई भी है जिसका नाम विजय है।
- राहुल की स्कूलिंग बेंगलुरु के सेंट जोसेफ ब्वॉयज हाई स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने सेंट जोसेफ कॉलेज ऑफ कॉमर्स से डिग्री ली।
- टीम इंडिया के लिए जब पहली बार उनका सिलेक्शन हुआ तब वे सेंट जोसेफ कॉलेज से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में MBA कर रहे थे।
- राहुल को चार भाषाओं का नॉलेज है। वे इंग्लिश, मराठी, कन्नड़ और हिंदी बोल लेते हैं।
- राहुल ने 4 मई 2003 में नागपुर की रहने वाली विजेता पेंडरकर से शादी की, जो कि पेशे से सर्जन हैं।
- इस कपल के दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम समित है, जिसका जन्म 2005 में हुआ। वहीं छोटे बेटे का नाम अन्वय है जिसका जन्म साल 2009 में हुआ।

Post a Comment