Header Ads

मॉम करीना ने किया खुलासा- कौन चेंज करता है तैमूर के डायपर


सैफ अली खान और करीना कपूर खान के छोटे नवाब तैमूर अली खान सबसे पॉपुलर स्टार किड है। फोटोग्राफर्स इन्हें कैप्चर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। सैफ-करीना के फैन्स भी तैमूर की हर एक्टिविटी जानना चाहते हैं। तैमूर कहां स्पॉट हो रहे हैं, क्या खाना पसंद करते हैं और क्या करते हैं जैसी हर छोटी से छोटी डिटेल्स पढ़ना चाहते हैं। हाल ही में करीना ने एक लीडिंग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अपने क्यूटी पाई से जुड़े कई अहम खुलासे किए।

- इस इंटरव्यू में करीना से मदरहुड को लेकर कई सवाल किए गए। जब करीना से पूछा गया कि घर में तैमूर के डायरप कौन बदलता है? तो करीना ने तपाक से जवाब दिया, "ये काम सैफ ही करते हैं।"

- करीना से पहले सैफ ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि तैमूर को नाश्ते में मैश किया हुआ नाशपाती और गाजर खाना पसंद है।

- बता दें कि तैमूर के जन्म के बाद करीना बॉलीवुड में कमबैक करने की तैयारी कर रही हैं। ये अभी 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग में बिजी हैं। ऐसे में सैफ-करीना की कोशिश होती है कि दोनों में से कोई एक तैमूर के पास हो ही।