फोटोग्राफर ने शेयर की महिलाओं की ऐसी फोटोज, दिया पावरफुल मैसेज
लंदन की फोटोग्राफर सोफी मयाने ने एक अनोखी फोटो सीरीज जारी की है। इसमें उन्होंने उन महिलाओं के शरीर के दाग दिखाए हैं, जो कई घटनाओं में लड़कर मौत के मुंह से बाहर निकलीं। एक और जहां हम खुद के शरीर में पड़े दागों को भी नहीं देखना चाहते, तो वहीं सोफी इस फोटोशूट के माध्यम से सोसाइटी को एक पावरफुल मैसेज भी देना चाहती हैं।
- सोफी ने इस फोटो सीरीज का नाम रखा Behind the Scars। इस फोटो सीरीज में उन्होंने फोटो के साथ-साथ हर उस महिला की दर्द भरी कहानी शेयर की जिसने जिंदगी जीने के लिए इतना कुछ सहा। या यूं कहें कि ये फोटोग्राफ्स जिंदगी और मौत की लड़ाई में इन महिलाओं का संघर्ष दिखाती है और दाग इसलिए अच्छे हैं।
इन फोटोग्राफ्स के सोशल मीडिया पर आते ही लोगों ने पॉसिटिव फीडबैक दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक यूजर ने कहा कि, ऐसे दाग मेरे भी शरीर पर हैं, ये आपको पॉजिटिव फील कराते हैं कि आपने कितना संघर्ष किया है। पहले अपने दागों को देखने पर लगता था कि हमें किसी तरह का श्राप मिला हो, पर अब लगता है कि ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्होंने संघर्ष किया है।

Post a Comment