Header Ads

शरीर में लगी इस थैली के साथ जीता है ये बॉडी बिल्डर, वजह है चौंकाने वाली


मैनचेस्टर में रहने वाले 36 साल के बॉडी बिल्डर Blake Beckford ने हाल ही अपनी संघर्षपूर्ण जिंदगी के बारे में लोगों को बताया है। ब्लेक लंबे समय से एक रेयर बीमारी से ग्रस्त हैं जिस वजह से उनके शरीर से गंदगी बाहर नहीं निकल पाती। इस वजह से डॉक्टर्स ने उनके पेट पर एक थैली फिट कर दी है। हालांकि, हाल ही में उनके साथ ऐसे हालात बने कि उन्हें काफी अपमान सहना पड़ा।

- ब्लेक ने एक न्यूज चैनल को बताया कि कुछ समय पहले लोगों ने उनके साथ ऐसी हरकत कि जिससे वे डिप्रेशन में चले गए थे। कुछ समय पहले Manchester Central Convention Complex में एक इवेंट के दौरान ब्लेक को टायलेट जाना था क्योंकि उनके कमर के पास लगया गया ये बैग फुल होकर ली होने लगा था, पर उन्हें जो जवाब मिला उससे वे दंग रह गए।

- ब्लेक ने कहा, मैं जैसे ही रिसेप्शनिस्ट के पास पहुंचा और वहां का टॉयलेट इस्तेमाल करने की मांग की तो उसने मुझे साफ मना कर दिया। हद तो तब हो गई जब मैंने उसे दिखाया कि मेरे शरीर पर लगी थैली लीक करने लगी है और मुझे इसे खली करना है, पर रिसेप्शनिस्ट ने मुझे जवाब दिया कि यहां का टॉयलेट आम पब्लिक के लिए नहीं है।

- बॉडी बिल्डर ने बताया कि ये मेरे लिए काफी अपमानजनक था। इसके बाद मुझे उस हालत में दूसरी जगहों पर टॉयलेट ढूंढना पड़ा, जिस जगह को मैं जानता नहीं था। मुझे ये भी डर था कि कहीं शरीर पर लगा ये बैग सबके सामने लीक न हो जाए, वरना मुझे शर्मसार होना पड़ता।

- ब्लेक ने बताया कि उन्हें तीन साल पहले एक रेयर बीमारी ulcerative colitis हो गई थी, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने के लिए उनकी आंत से पहले एक बैग कनेक्ट कर दिया, जिसमें उनके शरीर की गंदगी पहुंच जाती है।