Header Ads

अमेरिकन गोरी का इंडियन लड़के पर आया दिल, शादी के लिए बन गई हिंदू


कर्नाटक के रहने वाले विक्रम कामथ और अमेरिका की कैरोलाइन मार्गेट रोविल की शादी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। खास बात यह है कि कैरोलाइन ने एक इंडियन से शादी के लिए अपना नाम बदलकर विशाखा रख लिया।

- दरअसल, इन दोनों की लव स्टोरी चार साल पहले अमेरिका में शुरू हुई थी।

- कर्नाटक के पुत्तूर शहर के रहने वाले विक्रम कामथ बीमा कंपनी में काम करने अमेरिका गए हुए थे। इसी बीच उनकी कैरोलाइन से मुलाकात हुई।

- ये मुलाकात दोस्ती में बदली और फिर दोनों विवाह बंधन में बंध गए।

- कैरोलाइन ने पूरे हिंदू रीति रिवाज के तहत विक्रम के साथ सात फेरे लिए और भारतीय परिधान पहने।

-दूल्हा विक्रम शेरवानी में तो वहीं दुल्हन विशाखा (कैरोलाइन) सिल्क साड़ी में दिखीं।


हिंदू रिवाजों के मुताबिक लड़की के परिजनों में से किसी को उसका कन्यादान लेना होता है, मगर विशाखा के माता-पिता इस शादी में शरीक नहीं हुए।

- हालांकि, विक्रम के फैमिली मेंबर गोपीकृष्ण शिनॉय और उनकी पत्नी राधिका ने विशाखा को अपनी बेटी मानते हुए कन्यादान लेकर इस धर्मसंकट से निजात दिला दी।