किराया बचाने दुकान को ही बनाया घर, गैस से भड़की आग में जिंदा जल गया परिवार
मंगलवार सुबह किराने की दुकान में आग भड़कने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दुकान चलाने वाले पति-पत्नी, उसका भाई और दो साल का बच्चा शामिल है। उनकी बेटी दो दिन से अपनी बुआ के घर होने की वजह से इस हादसे से बच गई।
- पीड़ित परिवार राजस्थान में पाली का रहने वाला है। सात साल पहले बेटी की अच्छा एजूकेशन दिलाने चुनीलाल चौधरी अपने परिवार को लेकर अहमदाबाद आया था। यहां रहने वाले बहनोई की दुकान को किराए पर लिया।
- वरदान टावर में 'क्षेमाकरी माता' नाम से (10X30) की किराए की दुकान में किराने का धंधा करना शुरू कर दिया। इसी दुकान के पीछे ही परिवार रहता था ताकि मकान का किराया बच सके।
आग लगने की वजह गैस लीकेज मानी जा रहा है। आशंका है कि गैस लीकेज से अनजान परिवार में से किसी ने सुबह गैस जलाई होगी, तभी आग भड़क गई और सब राख हो गया। दुकान में सामान भरा होने की वजह से गैस की बू न आई हो। आग में झुलसी महिला ने दुकान का शटर खोलने की कोशिश की, लेकिन कामयाब न हो सकी।
दुकान में वेंटीलेशन और शटर से बाहर निकलने का कोई दूसरा रास्ता न होने की वजह से परिवार खुद का बचाव नहीं कर सके। दुकान में आग लगने की बात सुबह सात बजे तब पता चली, जब एक महिला दुकान पर पहुंची।
उसने शटर से धुआं निकलता देख शोर मचाया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। शटर को तोड़कर खोला तब दुकान में धुंए के अलावा कुछ नजर नहीं आ रहा था।

Post a Comment