Header Ads

उन दिनों को लेकर नहीं है कोई शर्मिंदगी


ऑस्ट्रेलिया की एक स्पिरिट हीलर और फॉर्मर हेयरड्रेसर की फेसबुक पोस्ट चर्चा में है। 26 साल की याजमीना
जेद ने पीरियड्स को लेकर शर्मिंदगी दूर करने के लिए एक अजीबोगरीब कदम उठाया। उसने पीरियड्स का ब्लड अपने चेहरे पर लगाया, ताकि इसे किसी कलंक के तौर पर न देखा जाए। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस पोस्ट के लिए उन्हें मानसिक तौर पर बीमार करार दिया है।

- गोल्ड कोस्ट की रहने वाली याजमीना का कहना है कि ये काम मैंने अपनी को बॉडी को रिकनेक्ट करने के लिए किया, जिसे हम सामाजिक शर्मिंदगी के चलते नहीं कर पाते।

- उन्होंने कहा कि मैं ऐसा करके लोगों को दिखाना चाहती थी कि ये कोई शर्मिंदा होने वाली चीज नहीं है, बल्कि ये हमारी बॉडी का ही एक हिस्सा है।

- याजमीना का मानना है कि आज की मॉडर्न लाइफ में भी पीरियड्स को शर्मिंदगी की तरह लिया जाता है और इससे जुड़े कई तरह के भ्रम को तवज्जो दी जाती है।

- उनका कहना है कि महिलाएं इसे सीक्रेट रखती हैं। ऐसे में वो इसका ब्लड अपने चेहरे पर लगाकर महिलाओं को ये जताना चाहती है कि इसे चोरी-छिपे मैनेज करने की जरूरत नहीं है।

- हालांकि, सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर याजमीना को काफी ट्रोल भी किया गया। यूजर्स ने उन्हें मानसिक रूप से बीमार बताया और मेन्टल इंस्टीट्यूशन जाने की सलाह दी।