Header Ads

इस देश में महिलाएं देती हैं वर्जिनिटी टेस्ट, नौकरी के नाम पर होता है ऐसा



एक देश ऐसा भी है जहां महिलाओं को पुलिस में भर्ती होने के लिए यह साबित करना होता है कि वे वर्जिन हैं। महिलाओं का वर्जिनिटी टेस्ट करने के लिए मेडिकल चेकअप भी होता है। इंटरव्यू के समय वह अपनी खूबसूरती का भरपूर प्रदर्शन करती है। उसी के आधार पर उन्हें सिलेक्ट किया जाता है। खास बात यह है कि इस कमेटी में सिर्फ पुरुष होते हैं।



इंडोनेशिया में महिलाओं को पुलिस में भर्ती होने के लिए एक खास तरीके का टेस्ट पास करना होता है। जज इस दौरान उन लड़कियों का चयन करते हैं, जो बहुत खूबसूरत होती हैं। गौरतलब है कि इंडोनेशिया की मॉडर्न पुलिस फोर्स वहां की आजादी के बाद 1946 में बनी थी। लगभग बीस साल बाद 1966 में पुलिस को मिलिट्री के अधीन कर दिया गया। 1999 में प्रेसिडेंट सुहार्तो

के इस्तीफ के बाद दोबारा पुलिस फोर्स को ऑटोनोमी मिली।

इस टेस्ट के खिलाफ 2014 में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने एक गाइडलाइन जारी की थी। इंडोनेशिया की मानव अधिकारी संगठन ने इसके खिलाफ कदम उठाए। फिर भी प्रशासन कोई सख्त कदम उठाने में असफल ही रहा। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस बारे में जब आर्मी फोर्स के जनरल मोल्डोको से बात की गई तो उनका जवाब था इस टेस्ट से प्रॉब्लम क्या है। ये तो एक अच्छा काम है फिर इसकी आलोचना क्यों?