बेटी ने कराई मां की दूसरी शादी
राजस्थान की राजधानी में 25 साल की एक बेटी ने अपनी विधवा मां की दूसरी शादी करवाकर समाज में एक नई मिसाल पेश की है। सोशल मीडिया पर समाज सुधार के इस प्रयास को काफी सराहा जा रहा है। सवाल-जवाब से जुड़ी एक ब्लॉगिंग वेबसाइट क़ोरा पर साहसी बेटी के पोस्ट को 2 लाख से ज्यादा लोग पढ़ चुके हैं।
- दरअसल, गुलाबी नगरी जयपुर में रहने वाली संहिता अग्रवाल के 52 साल के पिता मुकेश गुप्ता की 13 मई 2016 को अचानक साइलेंट अटैक से मौत हो गई थी।
- यह उनके लिए एक सदमे के रूप में आया था, क्योंकि मेरे पिताजी बिल्कुल भी बीमार नहीं थे और हमने कभी ऐसा नहीं सोचा था कि यह इतनी जल्दी हो सकता है।
- उस घटना के बाद संहिता की मां गीता अग्रवाल डिप्रेशन में चली गईं।
- उधर, बड़ी बहन की शादी हो चुकी थी इसलिए घर में मां और छोटी बेटी संहिता ही बचे थे।
इसी बीच संहिता की मां गीता का यूट्रस का मेजर ऑपरेशन हुआ, तो गोपाल को इसकी खबर लगी।
- रिश्ता तय न होने पर भी गोपाल गुप्ता हॉस्पिटल में गीता की तीमारदारी करने पहुंच गए।
- इसके बाद उस शख्स के निस्वार्थ सेवाभाव से गीता भी प्रभावित हो गईं और दोनों ने विवाह बंधन बंधने का फैसला ले लिया।
- इस संबंध में गीता के परिजन और रिश्तेदारों ने फैसले का विरोध भी किया।
- हालांकि, दोनों ने अपने चुनिंदा रिश्ते-नातेदारों की मौजूदगी में आर्य समाज मंदिर में शादी कर एक दूसरी वैवाहिक जिंदगी की शुरुआत कर दी।

Post a Comment