Header Ads

जब मगरमच्छ आया इस महिला के पास उसके बाद जो हुआ देखकर आप भी रह जाएंगे दंग!


ऐसा कहावत सुने है न की अगर जिगर रखते हो शेर वाली तो आपको कोई हिला भी नहीं सकता जी हाँ आपने बिलकुल सही सुना. कुछ ऐसा ही वाकया देखने को मिला है. हम और आप कितने भी बहादुर क्यों ना हो, लेकिन मगरमच्छ का नाम सुनते ही पसीना आ जाता है. मगरमच्छ अगर सामने दिख जाए तो लोगों को अपनी मौत दिखाई पड़ने लगती है.

लेकिन जो वीडियो हम आपको आज दिखाने जा रहे हैं उसे देखकर आप यकीन नही कर पाएंगे कि मगरमच्छ भी किसी से इस कदर डर सकता है. दरअसल, एक महिला ने सिर्फ अपनी चप्पल से खतरनाक मगरमच्छों को भागने पर मजबूर कर दिया. ये घटना ऑस्ट्रेलिया के ककाडू नेशनल पार्क की है. महिला ने एक नहीं दो मगरमच्‍छों को चप्‍पल से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.


पार्क में अपने कुत्ते के साथ घूमने आई महिला ने झील के किनारे खड़े होकर पास आ रहे मगरमच्छ को पहले चेतावनी दी. लेकिन जब उसकी चेतावनी के बाद भी मगरमच्छ पास आने लगे तो महिला ने अपनी चप्‍पल निकाल ली.महिला मगरमच्‍छों को चप्‍पल दिखा कर धमकी देने लगी. महिला इतने पर ही नहीं रुकी. उसने मगरमच्छों को चप्‍पलों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. जिसके बाद मगरमच्‍छ भाग गए. महिला के इस अंदाज को देखकर मगरमच्छ उल्टे पांव लौट गए. महिला के इस अंदाज को देखकर वहां उपस्थित लोग महिला की बहादुरी के कायल हो गए. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.