Header Ads

भारत सरकार को दिए थे बेस्ट आइडियाज, अब हॉवर्ड यूनिवर्सिटी ने किया इनवाइट


भारत सरकार को थ्री बेस्ट आइडिया देने वाली शहर की रोशनी छाबड़ा का सिलेक्शन अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने एक कांफ्रेंस में शामिल करने के लिए किया है। इस कांफ्रेंस में वर्ल्ड के सभी देशों से 300 यंग लोगों का सिलेक्शन किया है। जिसमें आस्ट्रेलिया, सिडनी, मलेशिया, बंग्लादेश, अमेरिका, बोस्टन, न्यूयार्क के कैंडिडेट शामिल हैं। इनमें भारत से केवल 10 लोगों का सिलेक्शन किया है।

- रोशनी के पिता बलविंदर सिंह का ऑटो पार्टस का बिजनेस है। रोशनी छाबड़ा ने विट्स पिलानी से बी टेक और केमिकल इंजीनियर हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अहमदाबाद में कांफ्रेंस में शामिल होकर सस्ते सैनेटरी नेपकिन का फार्मूला पेश कर चुकी है। रोड सेफ्टी को लेकर उसकी लिखी कविता रोड एंड ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की बुक में पब्लिश की गई है।



रोशनी की मां गुरमीत कौर छाबड़ा ने बताया कि दूसरी कंट्री देशों के कैंडिडेट को कांफ्रेंस में वहां की गवर्नमेंट खुद के खर्च पर शामिल करने भेज रही हैं। मगर यहां पर किसी भी गवर्नमेंट ने पहल नहीं की है।

- देश के अंदर बेटियों को बढ़ावा देने के लिए बड़े-बड़े आयोजन किए जा रहे हैं और योजनाएं लाईं जा रहीं हैं। उन्होंने बताया कि वे अपनी बात सीएम और मिनिस्टर तक पहुंचाने का प्रयास कर रहीं हैं। अंत में बेटी खुद के खर्च पर कांफ्रेंस में शामिल होने जाएगी ही। क्योंकि यह देश की बात है।