भेड़ को लगी सिगरेट-तम्बाकू की ऐसी लत, नहीं खाती खाना
भारत के कर्नाटक में एक भेड़ की अजीबोगरीब लत अब चर्चा का विषय बन गई है। कर्नाटक के मंड्या जिले में रहने वाली एक भेड़ को सिगरेट और तम्बाकू की ऐसी लत लगी है कि अब वह खाना, खाना ही भूल गई है।
- सिगरेट की ऐसी लत कि ये रास्ते में सिगरेट पीते हुए व्यक्ति के पास पहुंच जाती है। सिगरेट नहीं मिलने पर सिर से धक्का देती है।
- यहां रहने वाले लोगों ने बताया कि यहां खेती के दौरान कीड़े-मकौड़ों से बचने के लिए तम्बाकू का इस्तेमाल किया जाता है। इस भेड़ ने कभी तम्बाकू धोखे से खा ली। तभी से इसे ये बुरी आदत लग गई है।
तम्बाकू के लिए इसने हरे पत्तियां और सब्जियां खाना छोड़ दिया है और तम्बाकू को ही अपना भोजन बना लिया है।
- इस भेड़ के मालिक यशवंत ने बताया कि इसे अगर तम्बाकू या सिगरेट नहीं दी जाए, तो रास्ते में पड़े गुटखे के पैकेट चाटने लगती है।
- जानवरों के एक्सपर्ट्स ने कहा, ये सबस जानते हैं कि तम्बाकू-सिगरेट के इस्तेमाल से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी होती है। वहीं जानवरों को इससे उल्टी, गंभीर बीमारी और यहां तक मौत भी हो सकती है।

Post a Comment