Header Ads

३६ किलोमीटर का माइलेज देने वाली इंडिया की सबसे सस्ती कार, टू-व्हीलर के बराबर है कीमत


इंडिया में लॉन्च होने वाली सबसे सस्ती कार Bajaj Qute इन दिनों सुर्खियों में है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इस कार को इस साल लॉन्च कर सकती है। इस कार की कीमत 1 लाख ३० हजार रुपए के करीब हो सकती है। बता दें कि रॉयल इनफील्ड क्लासिस की कीमत 1लाख  ३५ हजार रुपए है। बजाज को इस कार के लिए रोड एंड ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री से मंजूरी मिल चुकी है। इसे मिनिस्ट्री ने क्वाड्रिसाइकिल के तौर पर मंजूरी दी है। क्वाड्रिसाइकिल की स्पीड कम होती है और ये दूसरी कार की तुलना में पॉल्यूशन भी कम करती हैं।

बजाज Qute का माइलेज जबरदस्त होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कार एक लीटर पेट्रोल में 36 किलोमीटर का जबरदस्त माइलेज देगी। इस कार में 216cc का पेट्रोल इंजन होगा। कार की टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। ये भी माना जा रहा है कि ये कार CNG और LPG के साथ भी रन करेगी। इसमें स्पीड और पिकअप को मेंटेन करने के लिए इसमें 5 गियरबॉक्स होंगे।