बिना टिकट ट्रेवल कर रहा था पाकिस्तानी डॉग, रेलवे ने वसूला 2250 रुपए जुर्माना
ताजनगरी में एक पाकिस्तानी नस्ल के कुत्ते को ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करना महंगा पड़ गया। बिना टिकट यात्रा करने पर टीटी ने उसपर 2250 रुपए का जुर्माना लगा दिया। कुत्ते के मालिक ने जब जुर्माना भरा तब जाकर उसे दोबारा पार्सल के जरिए रवाना किया गया।
- दरअसल, यह कुत्ता हैदराबाद के एक अधिकारी का था। उनका नौकर चंदन उस कुत्ते को लेकर दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेंन से दिल्ली से हैदराबाद जा रहा था।
- इस दौरान ट्रेंन जब आगरा कैंट पहुंची तो टीटी चेकिंग में जनरल बोगी में आए। टीटी ने चंदन से टिकट दिखाने के लिए कहा, उसने अपनी टिकट दिखा दिया।
- इसपर उन्होंने कुत्ते का टिकट मांगा तो उसने कहा कि डॉगी की टिकट तो नहीं ली है। जिसके बाद टीटी ने जीआरपी को बुला लिया।
- इसके बाद टीटी ने डॉगी का 2250 रूपए जुर्माना वसूला और उसको पार्सल में बुक किया गया। फिर उसे आगरा कैंट से एपी एक्सप्रेस के पार्सल में बुक कर हैदराबाद के लिए भेजा गया।
- जीआरपी कैंट प्रभारी अश्विनी कौशिक ने बताया कि कुत्ते का मालिक हैदराबाद में कोई अधिकारी है। दिल्ली से नौकर कुत्ते को ट्रेन में ला रहा था। टीटी ने पकड़ लिया।

Post a Comment