Header Ads

पहली ही बॉल पर आउट हुआ ये इंडियन, फैन बोला- 'शायद गेहूं पिसाने जाना था'


साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेन्चुरियन में हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में रविवार को दूसरे दिन का खेल हुआ। मैच में मेजबान टीम की पहली इनिंग 335 रन पर सिमट गई। जवाब में टीम इंडिया की पहली इनिंग में दो विकेट जल्दी-जल्दी गिर गए। इस दौरान लोकेश राहुल जहां 10 रन बनाकर आउट हुए, तो वहीं चेतेश्वर पुजारा बिना खाता खोले ही पहली बॉल पर आउट हो गए। वे करियर में पहली बार गोल्डन डक आउट हुए। 9.4 ओवर में उन्होंने एक रिस्की रन लेने की कोशिश की, लेकिन फील्डर लुंगी एन्गिदी के डायरेक्ट थ्रो पर वे रन आउट हो गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने पुजारा की जमकर खबर ली। फैन्स ने तरह-तरह के फनी कमेंट्स करते हुए पुजारा का मजाक उड़ाया और इतनी जल्दबाजी की वजह पूछी।



- मैच में मेजबान साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। मैच के पहले दिन स्टम्प्स तक उसने 6 विकेट पर 269 रन बना लिए थे।

- दूसरे दिन उसके बाकी 4 विकेट सिर्फ 66 रन और जोड़कर आउट हो गए। अफ्रीकी टीम के लिए एडन मैकरम ने सबसे ज्यादा 94, हाशिम अमला ने 82 और फाफ डुप्लेसी ने 63 रन बनाए।

- भारत की ओर से आर. अश्विन ने सबसे ज्यादा 4 तो वहीं इशांत शर्मा ने 3 विकेट लिए। शमी को 1 विकेट मिला।