Header Ads

हॉकी स्टेडियम पहुंचे धोनी, सेल्फी के लिए यूं घेरा लोगों ने



यहां के हटिया रेलवे हॉकी स्टेडियम में मंगलवार को क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का जलवा दिखा। यहां आयोजित महिला हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में बतौर चीफ गेस्ट जैसे ही एमएस धोनी पहुंचे, पूरे स्टेडियम में दर्शक धोनी-धोनी चिल्लाने लगे। धोनी खिलाड़ियों से मिले और उनका उत्साह बढ़ाया। इस बीच पुरस्कार वितरण में शामिल होने के दौरान रांची रेल मंडल के डीआरएम विजय कुमार गुप्ता नीचे गिर पड़े। धोनी ने उन्हें उठाया। 


- वीआईपी कॉर्नर में एमएस धोनी के पहुंचते ही उनके साथ फोटो और सेल्फी लेने की होड़ मच गई।

- धोनी इन दिनों रांची में ही हैं। वो रोजाना ही जेएससीए स्टेडियम क्रिकेट की प्रैक्टिस के लिए भी पहुंचते हैं।

-हटिया रेलवे हॉकी स्टेडियम में मंगलवार को द.र्पू रेलवे सेरसा और सेंट्रल रेलवे के बीच फाइनल मैच खेला गया। यहां धोनी बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे थे।


-धोनी अपनी हमर कार से यहां पहुंचे और जैसे ही स्टेडियम में दाखिल हुए, मौजूद दर्शक उत्साहित हो गए और धोनी-धोनी की शोर मचाने लगे।


-धोनी एक-एककर दोनों टीमों की महिला प्लेयर्स से मुलाकात की और फिर वीआईपी कॉर्नर में जाकर बैठे। इसके बाद उनके संग फोटो और सेल्फी खिंचवाने की होड़ मच गई।


-एमएस धोनी ने मैच को खूब इंज्वॉय किया और करीब 1 घंटे तक वो स्टेडियम में मौजूद रहे। स्टेडियम से सटे घरों की छतों पर भी लोग धोनी को देखने के लिए बेकरार नजर आए।