लोगों को ये फोटोज नहीं दिखाना चाहता था फेसबुक, अब मच गया बवाल
फेसबुक ने हाल ही में एक जानी मानी फोटोग्राफर के फोटो और वीडियो हटाने के बाद उसका अकाउंट डिलीट कर दिया जिसके बाद जमकर बवाल मच गया है। असल में बर्थ मोमेंट क्लिक करने वाली फोटोग्राफर मोनेट निकोल ने कुछ समय पहले दुनियाभर की जन्म देती महिलाओं का एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था पर फेसबुक ने इसे अपनी पॉलिसी के खिलाफ बताते हुए हटा दिया।
- आपको बता दें कि ये फोटोज और वीडियो मदर्स डे 2017 के मौके पर फेसबुक पर पब्लिश किया गया था, जिसे 10 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा था। इसे बनाने वाली फोटोग्राफर निकोल ने कहा कि उनका मकसद इस खास पल की खूबसूरती दिखाने के साथ-साथ महिलाओं का डिलिवरी का डर हटाना है। हालांकि, फेसबुक ने इसे पॉलिसी के खिलाफ मानते हुए ब्लॉक कर दिया।
- फेसबुक ने बिना नोटिस दिए फोटोग्राफर का ये वीडियो ब्लौक कर दिया। असल में फेसबुक की कम्युनिटी स्टेंडर्ड के मुताबिक ये कदम उठाया गया है। इन स्टेंडर्ड के मुताबिक महिलाओं के अंग दिखाना या न्यूडिटी को यहां बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि, मेडिकल और हेल्थ सर्विस से जुड़े मामलों के लिए ऐसा किया जा सकता है। फोटोग्राफर ने कहा कि उनके फुटेज भी मेडिकल और हेल्थ के दायरे में आते हैं। ऐसे में उन्होंने फेसबुक के किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया।
- निकोल ने अपना अकाउंट ब्लॉक होने के बाद ब्लॉग के जरिए फेसबुक की इस करतूत का विरोध किया है। निकोल ने कहा, जन्म देने से अहम पर कुछ भी नहीं हो सकता। फेसबुक की लाइफ और उसके स्टेंडर्ड असल जिंदगी से बढ़कर नहीं हो सकते हैं ।निकोल के साथ-साथ कई ब्लॉगर्स ने फेसबुक का विरोध किया है।


Post a Comment