Header Ads

प्यार में पगलाए लड़के-लड़कियों के सिर से इस मंदिर में उतारा जाता है इश्क का भूत



 न्यू ईयर आते ही लव कपल बेसब्री से 14 फरवरी का इंतजार करने लगते हैं। जहां इश्क का भूत उतारा जाता है। बताया जाता है कि मंदिर में परिजन ऐसे युवक और युवतियों को लाते हैं, जि‍नके सिर पर प्‍यार का भूत सवार होता है।

 - यूपी के सहारनपुर जिले के बेहट रोड पर बालाजी का मंदिर है। इसकी स्थापना करीब 9 साल पहले हुई थी। यहां बालाजी महाराज श्रीराम के साथ-साथ अपनी सहयोगी शक्ति श्री काल भैरव और श्री प्रेतराज सरकार के साथ विराजमान हैं।

- बताया जाता है कि मंदिर में माता-पिता अपने बच्‍चों के सिर से आशि‍की का भूत उतारने के लिए लेकर आते हैं। अन्य प्रकार की परेशानियों से परेशान लोग भी यहां आकर माथा टेकते हैं।

- मंदिर के संस्‍थापक अतुल जोशी महाराज यहां हर शनिवार और मंगलवार को एक विशेष प्रकार की पूजा करते हैं। अतुल जोशी ही युवक-युवतियों की समस्‍या के समाधान के लिए परिजनों से पूजा करवाते हैं।
- जिस समय यह पूजा होती है, उस समय सिर्फ संबंधित युवक और युवती के परिजन ही होते हैं। कुछ उपाय भी बताए जाते हैं, जो युवक या युवती के परिजनों को ही करने होते हैं।
- उनका मानना है कि इन उपायों को करने के बाद बच्चों के सिर से इश्क का भूत उतर जाता है।