दुनिया की बेस्ट वेडिंग फोटोज, 9 हजार में से चुनी गईं ३०
शादी के पहले और शादी के बाद फोटोज क्लिक कराने का चलन जोरों पर है। दुनियाभर में कपल्स शादी के दौरान तरह-तरह के कैंडिड फोटोशूट कराते हैं। बात करें 2017 की तो पिछले साल भी कपल्स ने ऐसे आकर्षक फोटोज क्लिक कराए जिन्हें बेस्ट वेडिंग फोटोज ऑफ 2017 घोषित किया गया है।
- बेस्ट वेडिंग फोटो अवॉर्ड के लिए दुनियाभर के फोटोग्राफर्स ने करीब 9000 फोटोज भेजे थे। इसमें से 30 फोटोज को शॉर्ट लिस्ट किया गया।
-शादी को खास बनाने के लिए लोग नए-नए तरीके आजमाते हैं। फैशन ट्रेंड से लेकर इंटीरियर, फूड, लाइटिंग जैसी चीजों पर लोग आमतौर पर खर्च करते हैं पर अब इतना ही पैसा लोग फोटोशूट्स पर खर्च कर रहे हैं। इस दिन की खूबसूरत यादों को हमेशा के लिए संजोकर रखने के लिए लोग लाखों रुपये खर्च कर प्रफेशनल फटॉग्रफर हायर कर रहे हैं।
- दुनिया के कई देशों में वेडिंग स्पेशल फोटोशूट का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। इसके लिए कुछ ज्यादा पैसे जरूर खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन इस फोटोशूट को देखकर कोई भी दीवाना हो जाए। इस तरह के फोटोशूट आमतौर पर ऐसे लोकेशन्स पर किए जाते हैं, जहां इनकी खूबसूरती कई गुना और बढ़ जाती है।
- एक फोटोग्राफर के मुताबिक लव मैरिज और या अरेंज प्री वेडिंग फोटोशूट्स से कपल्स और ज्यादा करीब आ जाते हैं। कपल्स को खूबसूरत डेस्टीनेशन में समय बिताने का मौका भी मिलता है। इसके लिए ऐसी जगहें भी चुनी जाती हैं जोजहां की तस्वीरें उनकी कहानी को और सुंदर बना सकती है।

Post a Comment