युवराज को हर रोज आते हैं ऐसे १०,15 ईमेल, पढ़कर भर आती हैं उनकी आंखें
कभी खुद कैंसर से लड़ चुके क्रिकेटर युवराज सिंह कैंसर पेशेंट की मदद के लिए अपने फैशन ब्रांड यू वी कैन को लेकर आए हैं। युवराज ने कहा कि इस रिटेल चेन से होने वाले प्रॉफिट का बड़े हिस्से को कैंसर पेशेंट की मदद में लगाएंगे। ये बातें युवराज ने गुरुवार को रायपुर में आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेंस में कही। युवराज यहां अपने रिटेल चेन के आउटलेट के उद्घाटन में आए थे।
कैंसर से जूझने के बाद भी क्रिकेट की पिच पर अपना जौहर दिखाने वाले युवी ने कहा कि सलमान खान की रिटेल चेन Being Human से उनकी रिटेल चेन You we can का कोई मुकाबला नहीं है।
- युवी ने बताया कि इन्हें हर रोज १०,15 ऐसे ईमेल आते हैं जो कैंसर पीड़ित हैं और अपना इलाज कराना चाहते हैं। चूंकि उनके पास इलाज के पैसे नहीं होते हैं। ऐसे में उनकी मदद के लिए ही ये रिटेल चेन शुरु की है।
युवराज ने रायपुर के वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम की तारीफ करते हुए कहा कि यह कमाल का स्टेडियम है।
- अब तक देश में ईडन गार्डन स्टेडियम ही अच्छा था, लेकिन वीर नारायण सिंह स्टेडियम ईडन गार्डन की टक्कर का है।

Post a Comment