35 लाख में राजा वीर सिंह ने बनवाया था ये पैलेस, जहांगीर से होनी थी मुलाकात
दतिया(ग्वालियर).वीर सिंह पैलेस या सतखंडा महल । इसका निर्माण तत्कालीन राजा वीर सिंह देव ने कराया था। वर्तमान में यह केन्द्रीय पुरातत्व विभाग के अधीन है। महल का निर्माण उस स्थान पर किया गया जहां वीर सिंह ने जहांगीर से मुलाकात की थी। दूसरी बार मुलाकात के लिए इसका निर्माण कराया गया था। इसकी आधार शिला संवत 1675 में रविवार माघ शुदी पंचमी को रखी गई थी। इसके निर्माण में 35 लाख रुपए खर्च किए गए थे। 9 साल में बना था। महल स्वास्तिक के आधार पर बना है। इसके हर खंड में चार चौक है। बीच में मंडप । महल के निर्माण में स्थानीय चूने व पत्थर का उपयोग किया गया।इसकी विशेषता यह है कि आज तक इसमें कोई राजा महाराज नहीं रुका।

Post a Comment