मिनी मुंबई में 31st को दिखा ऐसा नजारा, देररात तक चली पार्टी
मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर में डीजे की हार्ड बीट्स, कलरफुल लाइट्स, हाई वोल्टेज साउंड पर यंगस्टर्स ने जमकर मस्ती थी। मौका था नए साल के आगाज का। हैप्पी न्यू ईयर और 2018 रॉक्स जैसे हूटिंग साउंड के साथ यंगस्टर्स ने नए साल का वेलकम किया। होटल और क्लबों में कई विदेशी सिंगर और डांसर्स ने प्रस्तुति दी। बॉलीवुड, हॉलीवुड, री-मिक्स नंबर्स पर झूमते-नाचते यंगस्टर्स ने डीजेस की स्पेशल कम्पोजीशंस पर देर रात तक डांस किया।
- बीते साल को अलविदा कहने और नए साल के स्वागत के लिए शहर में कई जगह पर महाफिल सजीं। लोग अपनी पसंद और मिजाज के हिसाब से जश्न में शामिल हुए। कुछ जगह पूरा परिवार झूमकर खुशियां मना रहा था तो ज्यादातर जगह कपल्स म्यूज़िक के साथ एन्जॉय कर रहे थे।
- यशवंत क्लब में न्यू ईयर पार्टी का जश्न देर रात तक चलता रहा। कोलकाता के ध्वनि बैंड और दिल्ली के डीजे ग्रुवदेव ने प्रायवेट एलबम और बॉलीवुड के एवरग्रीन सॉन्ग प्रेजेंट किए। इश्क से बढ़कर कुछ नहीं, बावरा मन तरसे, रात बाकी बात बाकी, हसीना जुल्फों वाली जैसे गीतों पर यंगस्टर्स डांस फ्लोर पर थिरकते रहे। दिल्ली से आए ड्रम प्लेयर्स (ढोल वादकों) के हाइवोल्टेज परफॉर्मेंस ने पार्टी का समां बनाए रखा। सीनियर सिटीजंस की डिमांड पर ओल्ड क्लासिक सॉन्ग भी गाए गए।
- सयाजी में अलग-अलग जगह पर अलग -अलग थीम की पार्टी हुई, ऐसा ही नजारा ली मैरियट, रेडिसन सहित कई होटल्स पब और रेस्त्रां में नजर आया। शहर के कई मैरिज गार्डन में लोगों ने अपने स्तर पर परिवार और दोस्तों के साथ न्यू ईयर पार्टी का लुत्फ़ उठाया।

Post a Comment