2018 बॉक्सऑफिस पर सलमान से भिड़ेंगी ऐश्वर्या, साथ रिलीज होंगी ये फिल्में
साल 2017 की शुरुआत में दो फिल्में बॉक्सऑफिस पर टकराई थीं। पहली थी शाहरुख की रईस और दूसरी ऋतिक रोशन की काबिल। दोनों ही फिल्मों में कड़ी टक्कर हुई थी। हालांकि बाद में रईस आगे निकल गई थी। इसी तरह 2018 में आने वाली फिल्मों के बीच भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। दरअसल, सलमान-जैकलीन स्टारर रेस 3 और ऐश्वर्या-अनिल कपूर स्टारर फन्ने खां एक ही दिन यानी 15 जून को रिलीज होंगी।
इसी तरह 13 अप्रैल को जहां भारत की सबसे महंगी फिल्म 2.0 रिलीज होगी तो वहीं इसी के साथ वरुण धवन की मूवी 'अक्टूबर' भी आएगी। ऐसे में इन फिल्मों के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। और भी कई फिल्में हैं जो 2018 में एक साथ रिलीज होगी। इस पैकेज में हम बता रहे हैं 2018 में आखिर कौन-कौन सी फिल्मों के बीच होगा क्लैश।

Post a Comment