देसी छोरे की दुल्हन बनी इटली की ये लड़की, ऐसे शुरू हुई थी इनकी Love स्टोरी
पंचायती रामलीला मैदान में देशी और विदेशी संस्कृति का संगम देखने को मिला। भारतीय युवक नमन बटार की इटली की युवती अरिआना सासिया के साथ भारतीय रीति-रिवाज के अनुसार शादी हुई। शादी में दोनों परिवारों के सदस्य मौजूद थ। शादी भारतीय रीति-रिवाज के अनुसार सात फेरों से हुई।
- नमन बटार इटली में जॉब कर रहे हैं व मूलरूप से हांसी के गांव ढाणी पाल के रहने वाले हैं।
- बटार ने आईआईटी धनबाद से पेट्रोलियम इंजीनियरिंग की। जिसके बाद वह दो साल के लिए इटली में मास्टर डिग्री करने गए।
- उन्होंने पढाई के लिए जिस कॉलेज में एडमिशन लिया तो उनकी अरिआना से मुलाकात हुई।
- अरिआना ने बताया कि उसका इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में एमटेक के लिए आईआईटी धनबाद में दाखिला हुआ।
- वह आईआईटी धनबाद व इंडियन कल्चर के बारे में नमन से जानकारी लेने लगी।
- दोनों में फेसबुक से जरिए बातचीत होती रही। अरिआना यहां पढाई के बाद इटली गई। नमन अभी इटली में पेट्रोलियम इंजीनियर हैं व अरिआना भी इटली में ही जॉब कर रही है।
- अरिआना का परिवार इटली के टोरिनो शहर का रहने वाला है। दोनों की शादी काफी समय पहले निश्चित हुई।
- मैरिज फंक्शन उन्होंने अपने पुश्तैनी गांव में रखा। एक महीने से वह अपने गांव में बने घर में आए हुए हैं।
- अरिआना का पूरा परिवार मैरिज फंक्शन में शरीक हुआ। मैरिज पार्टी में उनके पिता माबरो, मां एलिना, तीनों बहन एसाबेला, लेतिसा व एलिसिया भी रही। अरिआना का परिवार रोमन कैथेलिक है।
-मैरिज फंक्शन के दौरान उनका पूरा परिवार इंडियन कॉस्ट्यूम में दिया। पिता ने कुर्ता पायजामा व नेहरू जैकेट, मां व बहनों ने साड़ी व लहंगा पहना।
अरिआना के अंकल का परिवार भी मैरिज फंक्शन में शामिल रहा। दोनों के परिवार पूरी तरह खुश दिखे।
- नमन बटार के पिता हुक्म चंद बटार पहले इंडियन नेवी में थे। लेकिन इंडियन नेवी से रिटायर होने के बाद वह मर्चेंट नेवी में चीफ इंजीनियर के पोस्ट पर हैं। काफी समय से वह परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। लेकिन समय समय पर गांव में भी आना जाना लगा रहता है। नमन के छोटे भाई अमन बटार आईआईटी से पढाई कर रहे हैं।
- अरिआना की बहन एसाबेला ने कहा कि आई लव इंडिया एंड इंडियन फूड। शादी से पहले हमने इंडिया के बारे में सुना था, यहां आकर अच्छा लगा।
- हम सोनिया गांधी के बारे में जानते हैं, वह भी इटालियन हैं। उन्हें पर्सनली नहीं जानते।
- हम अपने बहन की शादी के लिए यहां आए हैं। 11 दिसंबर को हम यहां आए। हम मुंबई, पुष्कर, उदयपुर में घूमे।

Post a Comment