Header Ads

सपना को कहा था मुंहफट और बदतमीज, अब घर मिलने पहुंची ये EX. कंटेस्टेंट



बिग बॉस अपने आखिरी दौर में चल रहा है। एक-एक करके बहुत से कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं। कुछ कंटेस्टेंट शो के अंदर एक दूसरे के खिलाफ जमकर गलत बयानबाजी करते थे, लेकिन अब शो से बाहर होने के बाद वे एक दूसरे से मिल रहे हैं। कुछ दिन पहले बिग बॉस कंटेस्टेंट रही महजबी, हरियाणवी डांसर सपना चौधरी से मिलने उसके घर पहुंची। सपना ने इस फोटो को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।
 सपना चौधरी एक दूसरी एक्स कंटेस्टेंट बेनाफ्शा सूनावाला के साथ भी नजर आई थी।

घर से बाहर निकलकर सपना ने महजबी को बताया था मुंहफट और बदतमीज औरत...

- गौरतलब है कि घर से बाहर निकलने के बाद महजबी ने एक इंटरव्यू में सपना चौधरी को नॉनसेंस, मुंहफट और बदतमीज औरत बताया था।


- इसके बाद भी अब महजबी, सपना के घर मिलने पहुंची है।

 वहीं सपना चौधरी और बेनाफ्शा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में दोनों नजर आ रही थी।


- बेनाफ्शा, सपना के साथ हरियाणा के पॉपुलर गाने में ठुमके लगाती दिख रही हैं।


- वीडियो में सपना तेरी ‘आख्यों का ये काजल’ गाने पर डांस कर रही हैं। वहीं बेनाफ्शा सपना के एक एक डांस स्टेप को फॉलो करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो को बेनाफ्शा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।


 बिग बॉस से बाहर आने के बाद सपना चौधरी बॉलीवुड फिल्मों में तो रोल मिले ही है साथ में टीवी सीरियल में भी रोल मिले हैं।

- सपना ने कलर्स चैनल के शो लाडो-वीरपुर की मर्दानी में आइटम सॉन्ग किया।

- बता दें कि सपना चौधरी 26 नवंबर को बिग बॉस से बाहर हो गई थी।

- सपना चौधरी अभय देओल की फिल्म 'नानू की जानू' में भी डांस करती नजर आएंगी। फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज हो सकती है। इससे पहले सपना चौधरी ने "जर्नी अॉफ भांगओवर" में भी एक आइटम सॉन्ग किया है। फिल्म 15 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है।


- सपना चौधरी 2017 में सालभर गूगल पर भी छाई रही। सपना गूगल के ईयर इन सर्च 2017 लिस्ट में तीसरे स्थान पर रही। एंटरटेनर में सपना चौधरी तीसरे नंबर पर है।


- सपना का जन्म 25 सितंबर 1995 को दिल्ली के महिपालपुर में हुआ था। उनकी शुरुआती शिक्षा रोहतक से हुई क्योंकि वहां उनके पिता एक निजी कंपनी में काम करते थे। 2008 में पिता का निधन हुआ तो सपना की उम्र सिर्फ 12 साल थी। इसके बाद मां नीलम और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई। सपना ने सिंगिंग और डांसिंग को न सिर्फ अपना करियर बनाया, बल्कि इसी के दम पर अपने पूरे परिवार को चलाया। बड़ी बहन की शादी भी सपना ने अपने दम पर की।