खाने के साथ महिला ने कराया घिनौना फोटोशूट, लोगों को बताई ये वजह
इंग्लैंड के वॉरिंगटन में रहने वाली एक महिला ने खाने के साथ ऐसी घिनौनी हरकत की कि लोग हैरान रह गए। इस महिला के फोटोज सोशल मीडिया में आगे की तरह फैल रहे हैं। असल में 49 की Lisa Appleton ने नूडल्स, सॉसेजेस और खाने-पीने की चीजों में लेटकर एक घिनौना फोटोशूट कराया है।
इस वीयर्ड फोटोशूट के जरिए वे अमेरिकन सुपरमॉडल Emily Ratajkowski को सपोर्ट करना चाहती थीं। असल में अमेरिकन मॉडल और एक्ट्रेस एमिली ने कुछ दिन पहले नूडल्स पर लेटकर एक ऐसा ही बिकनी फोटोशूट कराया था जिसपर काफी विवाद हुआ था। लेकिन अब लीजा ने उससे भी ज्यादा घिनौना फोटोशूट कराकर इस मुद्दे को आगे बढ़ा दिया है।
- रियल्टी शो बिग ब्रदर की स्टार रहीं लीजा ने फोटो शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, मैं भी एमिली की तरह ही दिखती हूं। और मैं जानती हूं इसे किस तरह किया जाता है।
- लीजा ने आगे कहा, मैं मोटी हूं। एमिली की तरह स्लिम नहीं हूं। पर मोटी लड़कियों के पास शो ऑफ करने के लिए बहुत कुछ होता है। मैं नहीं जानती की इन फोटोज के आते ही सोशल मीडिया पर लोग किस तरह प्रतिक्रिया देंगे।
- इससे पहले ब्रिटेन के जाने माने टीवी पत्रकार पीयर्स मोर्गन ने एक्ट्रेस एमिली के ऐसे ही फोटोशूट को बेहद घटिया और शर्मनाक करार दिया था। मोर्गन ने कहा, लगता है एमिली के पास कोई ढंग का काम नहीं है। उन्हें जल्द ही कोई काम ढूंढ लेना चाहिए।

Post a Comment