Header Ads

क्यों कहते हैं ऊंटनी के दूध को सफेद सोना, क्या आप जानते हैं?


ऊंटनी के दूध के फायदों को देखते हुए इसे सफेद सोना कहते हैं। हमारे देश में ही नहीं बल्कि यूनाइटेड अरब अमीरात में भी ऊंटनी का दूध पीने वालों की कमी नहीं है। ऊंटनी एक दिन में सात किलो दूध देती है। इसका दूध दिन में दो बार निकाला जा सकता है। इसमें गाय के दूध से लगभग आधा फैट होता है। ऊंटनी के दूध से 2008 में चॉकलेट बनाने का काम शुरू हुआ था। दुबई में ऊंटनी के दूध से चॉकलेट बनाने वाली कंपनी का नाम अल नासमा है।

विभिन्न शोध के अनुसार कमजोर दिमाग वाले बच्चों को ऊंटनी का दूध पिलाने से उनका दिमाग तेज होता है। रैका जनजाति के लोगों पर किए गए शोध के अनुसार इस जनजाति में किसी को डायबिटीज न होने की वजह यही है कि वे लोग ऊंटनी का दूध पीते हैं। ऊंटनी के एक लीटर दूध में 52 प्रतिशत इंसुलिन होता है। ऊंटनी के दूध के फायदों को देखते हुए इसका यूज दवाइयां बनाने में हो रहा है। भारत में राजस्थान, अहमदाबाद, सूरत, पुणे और मुंबई मे इस दूध की डिमांड ज्यादा है।