जंगली सूअर के पेट से निकली ऐसी चीज, झटके में करोड़पति बना गांव वाला
चीन के Ju County के एक गांव में एक शख्स झटके में करोड़पति बन गया। असल में इस किसान ने जब जंगली सूअर को पकाने के लिए काटा कि तभी उसकी आंत से एक पत्थर जैसी चीज निकली। इस अजीब सी दिखने वाली चीज को उसने संभाल कर रख लिया। एक दिन जब वह इस चीज को लेकर शंघाई पहुंच तब उसे पता चला कि ये दुनिया की सबसे कीमती चीजों में से एक है।
ऐसे बन गया करोड़पति...
- शंघाई में एक एक्स्पर्ट ने Bo Chunlou को बताया कि इस 4 इंच की चीज की कीमत करीब 450,000 पाउंड (4 करोड़ रु) है। ये जानकर उसे यकीन नहीं हुआ कि वह पलभर में करोड़पति बन गया है। चुनलू ने इस बेजोर को अब नीलाम करने का मन बनाया है।
- एक्सपर्ट्स के मुताबिक बेजोर (bezoar) सूअर और कई जानवरों की आंत में बनता है। इस चीज से कई तरह की दवाईयां और कई तरह के जहर से बचने वाले इंजेक्शन भी बनते हैं। दुनिया भर में रेयर होने की वजह से इसकी कीमत बहुत ज्यादा होती है।
- एक्सपर्ट्स ने ये भी कहा, कि अगर बेजोर जानवर की आंत में मिलता है, तभी ये काम का रहता है। पेट में पाए जाने पर इसकी इतनी कीमत नहीं मिलती

Post a Comment