Header Ads

वॉशिंग मशीन में धोई अंडरगार्मेन्ट्स, हसबैंड को तलाक देने चली महिला


अंडरगारमेंट्स को गलत तरीके से धोने पर क्या किसी का तलाक हो सकता है? यकीन करना मुश्किल है पर ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अपने पति की ऐसी ही हरकत की वजह से उसे तलाक देने का मन बना लिया।

- महिला ने एक ब्लॉग में अपनी कहानी शेयर करते हुए लिखा कि उनके पति के कपड़े धोने की आदत उन्हें शुरू में अच्छी लगती थी। इससे वे टेंशन फ्री रहती थीं, लेकिन उन्होंने अंडरगारमेंट्स को भी वॉशिंग मशीन में धोना शुरू कर दिया। इस चीज को लेकर महिला ने कई बार पति को समझाया कि इससे अंडरगारमेंट्स खराब होते हैं।
- महिला ने लिखा कि वो ये भी नहीं देखते थे कि ये अंडरगारमेंट्स हैंडवॉश वाले थे। मशीन की वजह से ये खराब हो जाते थे। मुझे इस वजह से बहुत परेशानी होने लगी थी। एक दिन में इस हरकत से इतनी परेशान हो गई कि मैंने उन्हें तलाक देने का भी मन बना लिया था।

- इंग्लैंड के Mathew Fay एक ऐसा ही उदाहरण हैं, जिन्हें उनकी छोटी-सी गलती के लिए वाइफ ने तलाक दे दिया था। मैथ्यू का सिर्फ इतना कसूर था कि वे गंदे बर्तन वॉशबेसिन के कुछ ही दूरी पर छोड़ देते थे। उन्हें नहीं पता था कि उनकी छूटी-सी भूल उन्हें इतनी भारी पड़ेगी।