आंखों के इशारे से बात करते थे नीरज, संडे को बॉडी में अचानक फैला इन्फेक्शन
एक्टर और कॉमेडियन नीरज वोरा नहीं रहे। गुरुवार सुबह करीब 4 बजे अंधेरी (मुंबई) के कृति केयर हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वे 54 साल के थे और पिछले 13 महीने से कोमा में थे। एक्टर और कॉमेडियन परेश रावल ने ट्वीट कर नीरज की मौत की जानकारी दी। नीरज के दोस्त मनदीप देसाई के मुताबिक, वो आंखों के इशारे से बात किया करते थे। आमिर खान, अक्षय कुमार और परेश रावल उनकी हेल्थ की रेगुलर जानकारी लेते रहते थे। अचानक बॉडी में फैला इन्फेक्शन और बिगड़ गई तबीयत
- मनदीप के मुताबिक नीरज का लंबे समय से इलाज चल रहा था और धीरे-धीरे उन्होंने रिस्पांड देना भी शुरू कर दिया था, लेकिन संडे को अचानक उनकी बॉडी में इन्फेक्शन फैल गया, जिसके बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई।
- हम ये नहीं कह सकते कि वो कोमा में थे, क्योंकि वो सभी को सुन सकते थे। उन्होंने आंखो से कम्युनिकेट करना भी शुरू कर दिया था। उनकी फिजियो डॉक्टर रिचा पाटिल बेहतर ढंग से उनका इलाज कर रही थीं। वो अपनी आंखें झपका कर सिग्नल दिया करते थे।
एक बार जब मैंने उनसे पूछा- नीरज भाई! क्या हम अंदर आ सकते हैं, तो उन्होंने अपनी पलकें झपका कर कहा- हां। जब कभी उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती थी और मैं पूछता था- नीरज भाई क्या आप ठीक हैं, तो वो वो नीचे की ओर देखते हुए इशारा करते थे कि वो ठीक नहीं हैं।
दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार में नीरज को लेना चाहते थे आमिर
नीरज भाई को आमिर खान, अक्षय कुमार और परेश रावल ने काफी सपोर्ट किया। वो अक्सर उनकी तबीयत जानने के लिए आते रहते थे। आमिर खान उन्हें अपनी फिल्मों दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार में लेना चाहते थे। उन्होंने जनवरी, में स्क्रीनिंग की प्लानिंग भी की थी। यहां तक कि आमिर ने ये भी कहा था- नीरज जी, क्या मैं स्क्रीनिंग के लिए अपनी टीम भेज सकता हूं। लेकिन नीरज जी ने मना कर दिया और कहा कि वो आमिर के साथ फिल्म देखना चाहते हैं।
अक्षय चाहते थे, नीरज करें फिल्मों में वापसी
अक्षय कुमार भी रेगुलर तौर पर नीरज भाई की हेल्थ के बारे में जानते रहते थे। अक्षय आखिर बार दो हफ्ते पहले ही आए थे। अक्षय और उनकी काफी इमोशनल बॉन्डिंग थी। अक्षय ने कहा- देख तेरा राजू आया है। अक्षय की ख्वाहिश थी कि नीरज भाई फिल्मों में वापसी करें। अक्षय ने कहा था- नीरज भाई के पूरी तरह से ठीक हो जाने के बाद मैं उनके साथ फिल्म करूंगा।
परेश रावल और फिरोज नाडियाडवाला ने भी की मदद
परेश रावल भी नीरज भाई के काफी क्लोज फ्रेंड हैं। परेश जी की वजह से ही नीरज को बेस्ट ट्रीटमेंट मिल पाया। नीरज भाई की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद परेश जी काफी अपसेट थे। इनके अलावा फिरोज नाडियाडवाला ने नीरज भाई के लिए जितना किया है, कोई नहीं कर सकता। उन्होंने अपने घर के एक हिस्से को पूरी तरह से आईसीयू में बदलवा दिया। उन्होंने नीरज भाई की मदद इस तरह की जैसे वो उनके सगे भाई हों।
फिल्म 'दौड़' में संजय दत्त और उर्मिला मातोंडकर के साथ नीरज वोरा।
फिल्म 'हैलो ब्रदर' में इंस्पेक्टर के रोल में नीरज।


Post a Comment