जब धोनी और पंड्या के बीच हुई 100 मीटर की रेस, कौन पड़ा किस पर भारी
मोहाली में टीम इंडिया के प्रैक्टस सेशन के दौरान पंड्या और धोनी ने आपस में रेस लगाई और एक-दूसरे को जमकर टक्कर दी।
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के दौरान मोहाली में धोनी और पंड्या ने जमकर मस्ती की। इस दौरान दोनों प्लेयर्स ने 100 मीटर की रेस लगाई। जिसका वीडियो बीसीसीआई ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर भी शेयर किया।
BCCI ने इस वीडियो को 100-metre dash: MS Dhoni vs Hardik Pandya के नाम से शेयर किया। इस वीडियो में धोनी और पंड्या बिल्कुल उसेन बोल्ट स्टाइल में बेहद तेजी से दौड़ते दिख रहे हैं। पंड्या से ज्यादा उम्र होने के बाद भी धोनी रेस में कहीं भी उनसे कमजोर नहीं दिखे। आखिरकार जीत उसी की हुई जिसने ज्यादा तेज दौड़ा।


Post a Comment