Header Ads

रणवीर ऐसे कर रहे गर्लफ्रेंड दीपिका की हिफाजत, पुलिस वाले भी रह रहे साथ





शुक्रवार शाम दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को डायरेक्टर जोया अख्तर के घर के बाहर देखा गया। रणवीर इस दौरान गर्लफ्रेंड दीपिका की सुरक्षा को लेकर चौकस नजर आए। वे खुद उन्हें सुरक्षित कार तक छोड़ने गए। रिपोर्ट्स की मानें तो 'पद्मावती' विवाद में मिली नाक काटने की धमकी के बाद रणवीर दीपिका की सुरक्षा में कोई चूक नहीं छोड़ना चाहते। यही वजह है कि जोया अख्तर के घर के बाहर उन्होंने दीपिका को अकेले कार तक नहीं जाने दिया।


- इधर, मुंबई पुलिस को दीपिका की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। आदेश मिलने के बाद से पुलिस इस कदर एक्शन में है कि जब भी दीपिका घर से बाहर जाती हैं, वह भी उन्हें फॉलो करती है।


- हाल ही में जब दीपिका घर से जिम के लिए रवाना हुईं, तब उनके साथ दो पुलिसवाले देखे गए।


- सूत्र बताते हैं, "जिम के अंदर दो पुलिसवाले उस वक्त दीपिका पर नजर रखे रहे, जब वे वर्कआउट कर रही थीं। ताकि कोई उन्हें नुक्सान न पहुंचा सके। यह इसलिए जरूरी है, क्योंकि पॉलिटिशियंस द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है।"



- राजपूत करणी सेना दीपिका की नाक काटने की धमकी दे चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करणी सेना के महिपाल मकराना ने कहा था, "राजपूत कभी महिलाओं पर हाथ नहीं उठाते, लेकिन जरूरत पड़ी तो हम दीपिका पादुकोण का वही हाल करेंगे, जो लक्ष्मण ने सूर्पणखा का किया था।"

- रामायण के मुताबिक, लक्ष्मण ने रावण की बहन सूर्पणखा की नाक काट ली थी।


- मकराना ने कहा था कि पादुकोण लोगों की भावनाओं को न भड़काएं। राजपूत अपने मकसद से पीछे नहीं हटेंगे।


- बता दें कि दीपिका ने कथित तौर पर ये बयान दिया था, "यह भयावह है। इससे हमें क्या मिला? और एक राष्ट्र के रूप में हम कहां पहुंच गए हैं? हम आगे बढ़ने के बजाय पीछे हुए हैं।"