Header Ads

यहां कपल्स के लिए किराए पर मिलते हैं टॉर्चर हाउस



अभी तक आपने लोगों को सजा देने वाले टॉर्चर रूम के बारे में सुना होगा पर इंग्लैंड में कपल्स के लिए टॉर्चर रूम बनाए गए हैं। इन्हें ऑनलाइन ही कपल्स को किराए पर दिया जा रहा है। जहां हॉलीवुड फिल्म फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे की तर्ज पर कपल्स अपनी फैंटेसी को रियल्टी में तब्दील कर सकते हैं। हालांकि, ये टॉर्चर रूम शुरुआत से ही विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं।

ऐसे किया जा रहा ऑफर...


- ऐसे बिजारे रूम किराए पर देने वाली एक वेबसाइट ने लिखा कि वे अडल्ट कपल्स को एक प्राइवेट और सुरक्षित जगह देना चाहते हैं जहां वे अपने खास पल बिताएं और फैंटेसी को रियल्टी में बदलें।

- इसके लिए उन्हें बेहद कम दाम भी चुकाने होंगे। वेबसाइट के मुताबिक इन टॉचर्र रूम्स के लिए गेस्ट्स को एक रात के 100 पाउंड (करीब 8500 रुपए) चुकाने होंगे।


आखिर क्या है अंदर

- इन टॉर्चर रूम्स में अडल्ट मूवीज की तरह इंटीरियर और फर्नीचर लगाया गया है। यहां रस्सियां, बेल्ट, हंटर, चेन, नुकीले औजार और अजीबोगरीब चेयर मौजूद हैं। इसी के साथ हर कमरे में ऐसी लाइट लगाई जाती हैं, जैसे ये किसी पोर्न फिल्म का सैट हो।

पार्टी करने की भी जगह


- हैरानी वाली बात तो ये है कि कुछ वेबसाइट्स इन टॉर्चर रूम्स में पार्टी स्पेस भी दे रही हैं। यहां एक बार में 25 लोग पार्टी कर सकते हैं। हालांकि, अब ये रूम्स विवादों का कारण बन गए हैं। इंग्लैंड में ऐसी जगहों की जमकर आलोचना की जा रही है।