बकरी के बच्चे के संग घर आ गया ये, 6 माह बाद रोते हुए किया विदा
प्रतापपुर थाना क्षेत्र के नीमाकातु में शुक्रवार को एक महिला ने हिरण के बच्चे को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। दरअसल, 6 माह पूर्व उनकी बकरियों के साथ हिरण का यह बच्चा खेलता हुआ घर पहुंच गया। इसके बाद वो बकरियों के साथ ही रहने लगा। महिला ने भी उसे पाल लिया। पर जब हिरण का बच्चा थोड़ा बड़ा हुआ तो महिला को यह भय सताने लगा, कहीं कोई इसे मार ना दे। इस वजह से महिला ने हिरण को वन विभाग को सौंप दिया। इस दौरान महिला के आंखों में आंसू थे।
-वन विभाग के स्टाफ ने हिरण के बच्चे को नेशनल पार्क हजारीबाग के सुपुर्द कर दिया। महिला के अनुसार, हिरण का यह बच्चा बकरियों का दूध पीकर रहता था।
-महिला हिरण के बच्चे को घर में ही दूध पिला कर रखने लगी। हिरण का बच्चा अन्य बकरियों की तरह घर में खेलते रहता था।
-जब वह बड़ा हो गया, तब महिला को डर हुआ कि ऐसा न हो कि हिरण के बच्चे को अकेला देख कोई मार दे।
-इस बात का ध्यान रखते हुए महिला ने गुप्त रूप से वन विभाग के वनपाल इन्द्रनाथ पाण्डेय को इसकी सूचना दी।
-इंद्रनाथ पांडेय ने अपने वनकर्मियों के साथ उस हिरण के बच्चे को बरामद कर हजारीबाग नेशनल पार्क को सुपुर्द कर दिया।
-वनपाल इंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि महिला ने बहुत ही नेक काम किया है। हिरण के बच्चे को देते हुए वो रो रही थी।

Post a Comment