Header Ads

पचपन हजार साल से दफ्न थे ये जीव, हालत देख साइंटिस्ट्स को भी नहीं हुआ यकीन


साइबेरिया के जंगलों में साइंटिस्ट्स को ऐसी चीज मिली कि वे इसपर खुद यकीन नहीं कर पा रहे हैं। बर्फीले जंगलों में खुदाई के दौरान इन्हें दो शेर के बच्चे मिले जो लगभग 55000 साल पुराने बताए जा रहे है। दावा है कि ये आईस ऐज के दौरान मौजूद थे, पैदा होते ही इनकी मौत हो गई थी। लेकिन इतने सालों बाद भी इनकी बॉडी वैसी की वैसी ही पाई गई। आखिर कैसे संभव है ये?

- रिसर्च कर रहे कई सांइटिस्ट् तब हैरान रह गए जब उन्होंने इन दोनों शेर के बच्चो पर बारीकी से स्टडी की। इसमें सामने आया कि ये लगभग 55 हजार सालों से जमे हुए हैं और यही कारण है कि ये आज भी लगभग उसी स्थिति में थे।


- स्टडी में सामने आया कि इनके पेट में दूध का एक भी कड़ नहीं गया था। इससे यह प्रतीत होता है कि इनकी मौत भूख की वजह से हुई थी।
- Russian Academy of Sciences के डॉक्टर Dr Albert Protopopov के मुताबिक हमें पहले लगा कि ये कुछ हफ्तों के रहे होंगे पर ये सामने आया कि इनकी मौत पैदा होने के एक या दो दिन बाद ही हो गई थी।