Header Ads

इस शख्स को लोगों ने समझा लड़की का पिता, सच्चाई ने सबको चौंकाया


हर लड़की के सपनों का राजकुमार एक नौजवान और हैंडसम लड़का होता है। लेकिन अगर कोई लड़की अपने से 33 साल बड़े आदमी को सपनों का राजकुमार समझ लें तो इसे क्या कहिएगा। ऐसा ही कुछ 19 साल की अमेरिकी लड़की माइकेला मैटसन के साथ हुआ।

माइकेला 53 साल के विलियन मेल्डेरा के प्यार में पागल हैं। लेकिन माइकेला के पेरेंट्स चाहते हैं कि वे इस संबंध काे खत्म कर दें। माइकेला अमेरिका के ओमाहा क्षेत्र में रहती हैं। पिछले साल माइकेला विलियम से एक सोशल साइट के जरिए मिली थीं। फोटोग्राफी की स्टूडेंट माइकेला का कहना है कि विलियम की फोटो देखते ही उन्हें इस बात का अंदाज हो गया था कि यही उनके सपनों का राजकुमार है। एक महीने तक वीडियो चैट करने के बाद उन्होंने एक-दूसरे से मिलने का फैसला किया।

माइकेला और उनके प्रेमी विलियम की उम्र में 33 साल का अंतर है। उनके बीच एज डिफरेंस को देखते हुए माइकेला के पेरेंट्स इस रिश्ते के सख्त खिलाफ हैं। उन्हें लगता है कि माइकेला काे मेंटल प्रॉब्लम है, जिसकी वजह से उन्होंने ये गलत फैसला किया है। वे कहते हैं कि माइकेला को साइकोलॉजिस्ट की सलाह की जरूरत है।

माइकेला ने अपने पेरेंट्स की बात मानने से इनकार कर दिया और फिलहाल वे विलियम के साथ कनाडा के अल्बर्टा में समय बिता रही हैं। कुछ महीने पहले इन दोनों ने सगाई कर ली। माइकेला और विलियम ने अगले साल शादी करने का फैसला किया है। उन्हें लगता है कि तब तक माइकेला के पेरेंट्स इस रिश्ते के लिए हां कह देंगे।