किसी ने बेचे गहने, तो कोई घुटनों के बल सीढ़ियां चढ़ा, रजनी के फैंस के किस्से
तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने रविवार को नई पॉलिटिकल पार्टी बनाने का एलान कर दिया। रजनीकांत पिछले पांच दिन से अपने फैन्स मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने कहा- तमिलनाडु के अगले असेंबली इलेक्शन से पहले मैं पॉलिटिकल पार्टी बनाउंगा। माना जाता है कि तमिलनाडु की हर विधानसभा में रजनीकांत के २५, से 30 हजार फैन्स हैं। वैसे, रजनीकांत आज जिस मुकाम पर हैं, उसके पीछे उनके फैन्स का भी हाथ है। इस पैकेज में हम बता रहे हैं रजनीकांत को लेकर उनके फैन्स की दीवानगी के कुछ अहम किस्से...
रजनीकांत के फैन गोपी बचपन से उनके बड़े फैन हैं। गोपी, रजनीकांत की हर फिल्म की रिलीज पर अपने शहर के 1000 गरीबों को चेन्नई लाकर मूवी दिखाते हैं। उनका मानना है कि रजनीकांत ही उनके भगवान हैं। गोपी के मुताबिक, 1000 लोगों को कई साल से फिल्म दिखाने के चलते उन पर लाखों रुपए का कर्ज भी हो गया था। इस कर्ज को चुकाने के लिए उन्हें पहले पत्नी के गहने बेचने पड़े और बाद में घर।
चेन्नई में एक दुकान के मालिक एन. रवि और उनके भाई एन. मुरुगन रजनी के बड़े फैन हैं। एक बार रजनीकांत की फिल्म की सक्सेस के लिए दोनों ने लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर की 1500 सीढ़ियां घुटनों के बल चढ़ी थीं। रजनीकांत की मूवी जब भी रिलीज होती है तो मुरुगन उनकी फिल्में नहीं छोड़ते।
रजनीकांत जब कंडक्टर थे तब उनके साथी थे रवि अन्ना। रवि, फिलहाल चेन्नई में ऑटो चलाते हैं। चेन्नई में रजनी की मूवी का जो भी फर्स्ट डे-फर्स्ट शो देखता है, रवि उसे 7 दिन तक फ्री में ऑटो की सवारी कराते हैं। रवि खुद भी फैमिली के साथ रजनी की फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखते हैं।
मुरुगन रजनीकांत के एक फैन्स एसोसिएशन से जुड़े हैं। रजनीकांत की जब भी कोई मूवी रिलीज होती है, वे उनके घर जाकर या फैमिली के साथ फर्स्ट शो देखते हैं। रजनीकांत की फिल्म 'कबाली' के रिलीज होने के वक्त रजनी के घर में रिनोवेशन चल रहा था। ऐसे में वो अमेरिका के वर्जीनिया में थे। ऐसे में खुद मुरुगन ने अपने घर के गहने गिरवी रखे और अमेरिका जाने का इंतजाम किया। ताकि रजनी या उनके परिवार के साथ 'कबाली' का फर्स्ट शो देख सकें।

Post a Comment