Header Ads

जब शूटिंग से निकलते ही पैर छूने लगते थे लोग, एक्ट्रेस ने शेयर की ये बातें



'देवों के देव महादेव' सीरियल से फेमस हुई एक्ट्रेस सुहासी धामी तीन साल बाद फिरसे परदे पर नजर आएंगी। इस बार एक्ट्रेस एक बोल्ड कैरेक्टर में सीरियल 'आप के आ जाने' से वापसी कर रही है। सीरियल में 42 साल की सिंगल मदर का रोल कर रही एक्ट्रेस को एक 24 साल के लड़के से प्यार हो जाता है। शो के प्रमोशन के लिए बुधवार को लखनऊ पहुंची। इन्होंने बताया कि महादेव सीरियल में पार्वती का रोल कर रही थी, उस वक्त कभी-कभी मुझे अजीब सी प्रॉब्लम फेस करनी पड़ती थी।


एक्ट्रेस सुहासी मूल रूप से गुजरात की रहने वाली हैं। लेकिन उनके जन्म के बाद ही पूरी फैमिली मुम्बई में आकर शिफ्ट हो गई है।



- एक्ट्रेस ने बताया, ''मां ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें इस फील्ड में जाने की प्रेरणा मां से ही मिली थी।''


- ''इन्होने अपने कैरियर की शुरुआत डीडी पर आने वाले सीरियल शक्ति से की। उसमें उन्होंने लीड रोल करने वाली एक्ट्रेस की बहन का रोल मिला था। देवों के देव महादेव सीरियल में पार्वती का रेल से ज्यादा फेमस होने का मौका मिला।''

- एक्ट्रेस बताती हैं, ''हमारी निजी और प्रोफेशनल लाइफ अलग-अलग होती है। लेकिन जब मैं महादेव में पार्वती का रोल कर रही थी, उस वक्त कभी-कभी मुझे अजीब सी प्रॉब्लम फेस करनी पड़ती थी। कहीं भी जाती थी तो कुछ लोग मेरे पैर छूने लगते थे।''


- ''वो निजी लाइफ में भी मुझे पार्वती की ही तरह देखते थे। मुझे ये सब बहुत अजीब सा लगता था।''



 एक्ट्रेस ने बताया, "बचपन से ही मेरा मन एक्टिंग में ही था, मैं स्कूल जाने से कतराती थी। मैंने एक बार मेट्रिक के बाद ही पढ़ाई छोड़ने का मन बना लिया था।''

- ''लेकिन पेरेंट्स के प्रेशर के बाद मैंने अपना ग्रेजुएशन कम्प्लीट किया। शुरू से ही मेरा सारा फोकस एक्टिंग में ही रहा है।''

- ''शुरू में मैंने फिल्मों के लिए कोशिश की थी, लेकिन उसी दौरान मुझे कुछ अच्छे सीरियल्स का ऑफर मिल गया। उसमें मैं इतना रम गई कि फिर कभी फिल्मों के लिए नहीं सोचा।''


- ''एक बात और थी कि फिल्मों में काफी समय देना पड़ता है, लेकिन मैं अपने निजी जिन्दगी को लेकर भी काफी सीरियस थी, इसके आलावा मेरे बड़े अप्रोच भी नहीं थे।''