Header Ads

93 साल के हुए अटल, बर्थडे पर VIRAL हो रही हैं




भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी 25 दिसंबर को 93वें साल के हो गए। उनके बर्थडे पर योगी सरकार ने 93 कैदियों को रिहा करने का एलान किया। वैसे तो अटल जी का जन्म एमपी के ग्वालियर में हुआ था, लेकिन उनके दादा-परदादा आगरा के पास स्थित बटेश्वर में रहते थे।

- अटल बिहारी वाजपेयी की फोटोज के साथ ही उनकी पुरानी स्पीच की वीडियो क्लिप भी ट्विटर पर वायरल हो रही हैं। खासकर वो दो क्लिप जिनमें से एक में उन्होंने डेमोक्रेसी का सही अर्थ समझाया है और दूसरी जिसमें उन्होंने विपक्ष को सम्मान देने की बात कही है। ट्विटर यूजर अटल जी के इन भाषणों से प्रेजेंट नेताओं को इन्स्पिरेशन लेने की सलाह दे रहे हैं।



ट्विटर से लेकर फेसबुक-वॉट्सएप तक सोशल मीडिया यूजर्स अटल बिहारी वाजपेयी को बर्थडे विश कर रहे हैं। आम यूजर्स के साथ ही मंत्रियों और अन्य टॉप पॉलिटीशियन्स ने भी ट्विटर पर अटल जी को शुभकामनाएं दीं।




शूटर से पॉलिटीशियन बने राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ट्विटर पर लिखा, "अटल जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनका सर्वश्रेष्ठ सम्मान देश के लिए लगातार अच्छा काम करने और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने से ही होगा।"

हरियाणा से सांसद कुलदीप बिश्नोई ने अटल जी को बर्थडे विश करते हुए लिखा, "अटल जी के कार्यों की गूंज उनके शब्दों से ज्यादा रहती थी।" इस संदेश के साथ ही उन्होंने अटल जी के एक पुराने भाषण की क्लिप भी शेयर की।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, "भारतीय राजनीति के पितामह, करिश्माई नेता, ओजस्वी वक्ता, सुशासन के प्रतिक, सबसे शालीन, शांत, मृदुभाषी, परम आदरणीय भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।"