महिला को उठाकर इस खंडहर में लाए थे 4 लड़के, मौके पर मिला ये सामान
जावरा के हुसैन टेकरी के पीछे कट्टा अड़ाकर विवाहिता से गैंगरेप का मुख्य आरोपी पति का दोस्त निकला। वह चाय पिलाने के बहाने महिला को टेकरी के पीछे सूनी जगह पर ले गया और फिर तीन दोस्तों के साथ मिलकर रेप किया। रेप के दौरान आरोपी महिला के शरीर को नोचते रहे। वे महिला को गोली मारने वाले थे, लेकिन अचानक एक बाइक सवार वहां से गुजरा और महिला बच गई। आरोपी महिला पर बुरी नीयत रखता था और वह पहले भी उससे छेड़छाड़ कर चुका था। पुलिस को मौके से टूटी चूड़ियां भी मिली है।

- आईएथाना प्रभारी एम.पी. सिंह परिहार ने बताया पीड़िता का पर्स बदमाश लूट ले गए थे। काफी देर बाद वह उठकर हुसैन टेकरी मेन रोड पर आई। यहां किसी से 100 रुपए उधार लिए और बस में बैठकर नागदा घर चली गई। वहां रातभर रोती रही। शुक्रवार सुबह पति ने पूछा तो घटना बताई। इसके बाद पति ने समझाया तो दोपहर 2 बजे आईए थाने आई और रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी विक्की राठौर, राजेश उर्फ कालू राठौर, पप्पू उर्फ धोनी पाटीदार एक अन्य के खिलाफ धारा 376 डी 392 में प्रकरण दर्ज किया। थाना प्रभारी ने बताया महिला के मुताबिक आरोपी विक्की उसके पति का दोस्त था और कई बार घर आता-जाता था। उसकी नीयत पहले से खराब थी। एक बार महिला ने उसे फटकार लगा दी। इसके बाद वह घर आना बंद हो गया था। हर गुरुवार को यहां आने की बात उसे पता चली तो फिर उसने यह साजिश रची।

Post a Comment