देश भर के बैंक 1 जनवरी से देंगे ये खास सुविधा, देखिए जल्दी से फायदा उठाइए
देश भर के बैंक एक जनवरी से अपने ग्राहकों को ये खास सुविधा देने जा रहे हैं। जान लीजिए और फायदा उठाने की तैयारी कीजिए, बड़े काम की है।
आरबीआई चंडीगढ़ के एक अधिकारी ने बताया कि बैंक अब घर बैठे ही पैसा निकालने और चेक बुक इश्यू करने की सुविधा देगा, लेकिन यह कुछ लोगों के लिए ही होगी।
निर्देशों के तहत, 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को बैंक घर पर ही सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। विकलांग व्यक्तियों, नेत्रहीनों को भी यह सर्विस उपलब्ध कराई जाएगी।
ऐसा होने से इन लोगों को हर काम के लिए बैंक नहीं जान पड़ेगा। वहीं बैंकों को यह व्यवस्था 31 दिसंबर 2017 तक लागू करनी है। साथ ही इसकी पब्लिसिटी भी करना है।
इसके लिए बैंक को अपनी ब्रांच के साथ ही वेबसाइट पर भी इस बारे में जानकारी देनी होगी। घर में ही कैश की डिलिवरी मिलेगी। डीडी की डिलिवरी घर में ही मिल जाएगी। नो यूअर कस्टमर (KYC) घर से ही सबमिट हो जाएगा।
लाइफ सर्टिफिकेट के लिए बैंक नहीं जाना होगा। जिन सीनियर सिटीजन ने KYC कर दिया है, उनका अकाउंट ऑटोमेटिक सीनियर सिटीजन अकाउंट्स में बदल जाएगा। यह डेट ऑफ बर्थ और दूसरी जानकारियों के आधार पर होगा।

Post a Comment