Header Ads

इस बॉलीवुड स्टार ने खरीदी 13 लाख की बाइक, जानिए कितनी है हाईटेक


बॉलीवुड कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा ने 2017 में इंडिया लॉन्च हुई डुकाटी सुपर स्पोर्ट्स एस (Ducati SuperSport S) खरीदी है। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेमो के बाइक कलेक्शन में ये सबसे महंगी और स्टाइलिश बाइक है। ये बाइक व्हाइट कलर की है। बता दें कि डुकाटी ने इस बाइक को इस साल लॉन्च किया है। इसकी एक्स शोरूम प्राइस 13 लाख रुपए है।

डुकाटी सुपर स्पोर्ट्स S बाइक में फुल एक्रापोविक एग्ज्हॉस्ट सिस्टम दिया गया है। बाइक का फ्रंट पूरी तरह से कवर है। ये सिंगल सीटर बाइक है। इसमें सिटी राइड, ट्रैक टूल और स्पोर्ट्स जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए है, जो राइडिंग को आसान बनाते हैं। बाइक को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें S वेरिएंट कई पार्ट्स अगल से एड किए गए हैं। ये कंपनी की प्रीमियम बाइक भी है।



डुकाटी की इस बाइक के माइलेज की बात करें तो ये एक लीटर पेट्रोल में 20 किलोमीटर का दमदार माइलेज देती है। ये बाइक सेल्फ स्टार्ट मोड के साथ आती है। ये दो कलर वेरिएंट में आती है जिसमें दूसरा रेड है। रेमो ने व्हाइट कलर वाली बाइक खरीदी है। बाइक का वजन 210 किलो है। इसमें अलॉय व्हील दिए हैं।