रात में TV देखता रहा प्रद्युम्न का हत्यारा, जुवेनाइल होम में करेगा ये काम
प्रद्युम्न मर्डर केस में अरेस्ट आरोपी स्टूडेंट ने फरीदाबाद के जुवेनाइल होम में पहली रात बेफिक्र होकर काटी। रात को 1 बजे तक आरोपी टेलीविजन पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा देखता रहा। इससे पहले एक फिल्म देखी। रात को साथी लड़कों ने उससे घटनाक्रम पूछने की कोशिश की, लेकिन वह किसी से घुलामिला नहीं। सुबह भी जल्द उठा। नहाने के बाद सभी लड़कों के साथ पूजा-अर्चना की।न्यूजचैनल नहीं देखना चाहता जुवेनाइल
- सुबह के नाश्ते में रोटी और आलू की सब्जी, दोपहर के भोजन में दाल-चावल ही खाए। शाम को भोजन के साथ मिली खीर भी खाई।
- अन्य लड़कों ने रविवार को न्यूज चैनल लगाकर देखने की इच्छा जाहिर की, लेकिन हत्यारोपी स्टूडेंट बाहर चला गया। जब साथियों ने पूछा तो कुछ बोला नहीं। हालांकि, बाद में सुपरिन्टेंडेंट ने हिदायत जारी कि जब तक आरोपी न्यूज चैनल न देखना चाहे, तब तक उसकी पसंद का चैनल लगाए।
- दरअसल जुवेनाइल होम एडमिनिस्ट्रेशन चाहता है कि आरोपी जल्द से जल्द अन्य लड़कों के साथ घुलमिल जाए।
- जुवेनाइल होम में सभी बच्चे को उसके द्वारा किए गए अपराध को पूरी तरह भुलाकर समाज की मुख्यधारा में लाने की कोशिश की जाती है।
- जुवेनाइल होम में रविवार की गिनती के अनुसार, बंदी जुवेनाइल्स की संख्या 80 के आसपास थी। इनमें 40 हत्या के आरोप में बंद हैं।
- शनिवार तक हत्यारोपी जुवेनाइल की संख्या 39 थी, जो प्रद्युम्न के हत्यारोपी जुवेनाइल को मिलाकर 40 हो गई।
- सिक्युरिटी को ध्यान में रखते हुए उस पर अन्य बंदियों से अधिक निगरानी रखी जा रही है। जुवेनाइल होम सुपरिन्टेंडेंट दिनेश यादव ने दो गार्ड्स की स्पेशल डयूटी लगा दी है।
- प्रद्युम्न के हत्यारोपी को प्यानो बजाने का शौक है। वह स्कूल में प्रार्थना के वक्त भी प्यानो ही बजाता था। उसने एक-दो साथियों से प्यानो बजाने की बात कही है।
- संभवतया जुवेनाइल होम में उसको सुबह की प्रेयर और शाम के वक्त की पूजा में प्यानो बजाने की इजाजत दें, लेकिन इससे पहले उसके लिए प्यानो का बंदोबस्त करना होगा।

Post a Comment